फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Theft at the house of a young man serving his father in the hospital

अस्पताल में भर्ती पिता की सेवा कर रहे युवक के घर से फोन और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Theft at the house of a young man serving his father in the hospital
पानीपत। सिवाह गांव में एक मकान से 30 हजार रुपये और फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता अस्पताल में भर्ती हैं। वह उनकी देखभाल कर रहा था। पीछे से मकान में चोरी हो गई। उन्होंने मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सिवाह निवासी अनिकेत ने बताया कि उसके पिता एक अस्तपाल में भर्ती हैं। जिनकी देखभाल के लिए वह अस्पताल में था। 14 सितंबर को कमरे पर कोई नहीं था। वह शाम को कमरे पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था, सामान चेक किया तो कमरे से फोन और 30 हजार रुपये चोरी मिले। इसके बाद उसने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अंत में उसने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी नंबर-2
गांव सौंधापुर निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसकी देशवाल चौक पर नहर बाईपास के पास बिजली की दुकान है। 15 सितंबर को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। जब वह 16 सितंबर को सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा हुआ मिला। उसने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पांच बजकर 40 मिनट पर अज्ञात चोरी करते दिखाई दिए। आरोपी दुकान से 30 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लेकर गए। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed