फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Theft accused arrested, seven incidents revealed

Panipat News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सात वारदातों का खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Theft accused arrested, seven incidents revealed
सनौली। थाना सनौली पुलिस टीम ने खेतों से ट्यूबवेल के स्टार्टर व तार चोरी करने के मामले में एक चोर को शुक्रवार देर शाम सनौली खुर्द अड्डा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में खेतों से ट्यूबवेल से सामान चोरी करने की सात वारदातों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


थाना सनौली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक ट्यूबवेल के दो स्टार्टर लेकर सनौली खुर्द अड्डा पर बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने दबिश देकर युवक से पूछताछ की। आरोपी की पहचान मोमिन निवासी रामड़ा आर गांव के रूप में बताई। पूछताछ करने पर आरोपी ने 21 जनवरी की रात सनौली खुर्द गांव के खेत में बने एक कोठरे से सामान चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने कोठरे से स्टार्टर के अतिरिक्त ट्यूबवेल से 12 मीटर बिजली की तार व ग्रिप भी चोरी किए थे। चोरी की इस वारदात के संबंध में थाना सनौली में इरशाद निवासी मवी कैराना शामली यूपी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। आरोपी ने चोरी किया सामान राह चलते अज्ञात कबाड़ी को चार सौ रुपये में बेच दिया था और उससे मिले रुपये भी खर्च कर दिए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। इसी लत को पूरी करने के लिए उसने सात वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो स्टार्टर बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड मिला है। उसके खिलाफ अंबाला में चोरी के तीन मामले दर्ज है। वह उक्त मामलों में अंबाला जेल में बंद था और करीब आठ महीने पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।
विज्ञापन




चोरी की इन वारदातों का खुलासा हुआ ;
-आरोपी ने 21 जनवरी की रात सनौली खुर्द गांव के खेतों में बने एक कोठरे से ट्यूबवेल के दो स्टार्टर, 12 मीटर बिजली की तार व ग्रिप चोरी किए। थाना सनौली में इरशाद निवासी मवी कैराना शामली की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-चार जनवरी की रात कुराड़ गांव के खेतों में बने एक कोठरे की छत उखाड़कर ट्यूबवेल का स्टार्टर, ग्रिप, तार व झटका मशीन चोरी की। थाना सनौली में विशाल निवासी कुराड़ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

-पांच जनवरी की रात छाजपुर कलां गांव के खेतों में बने एक कोठरे की छत उखाड़कर ट्यूबवेल की तार, स्टार्टर, मेन स्वीच, झटका मशीन, कुल्हाड़ा व कंबल चोरी किया। थाना सनौली में महेंद्र निवासी छाजपुर कलां गांव की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

-सात जनवरी की रात राणा माजरा गांव के सरकारी स्कूल में रसोई से एक गैस सिलिंडर चोरी किया। थाना सनौली में स्कूल के चौकीदार आजाद निवासी नंगला पार की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

-छह जनवरी की रात छाजपुर कलां गांव के खेतों में बने एक कोठरे की दीवार फाड़कर ट्यूबवेल की तार चोरी की। थाना सनौली में पालेराम निवासी छाजपुर कलां गांव की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

-19 जनवरी की रात सनौली खुर्द गांव के खेतों में पांच कोठरों से ट्यूबवेल की तार, स्टार्टर, ग्रिप चोरी किए। थाना सनौली में सरविंद्र निवासी सनौली खुर्द की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।


- 15 नवंबर की रात नन्हेड़ा गांव के खेतों में पांच कोठरों से ट्यूबवेल की तार, स्टार्टर, ग्रिप चोरी किए। थाना सनौली में सुखबीर निवासी नन्हेड़ा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed