फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Zila Parishad will supply water tankers to the wards.

Panipat News: जिला परिषद वार्डों में पहुंचाएगी पानी के टैंकर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
The Zila Parishad will supply water tankers to the wards.
पानीपत। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने और गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत से निपटने के लिए जिला परिषद पानीपत ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिला परिषद अब जिले के प्रत्येक वार्ड में पानी के टैंकर उपलब्ध कराएगी। इसी कड़ी में शुक्रवार को सिवाह गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने की। मुख्य अतिथि और चेयरपर्सन ने विभिन्न ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर व सार्वजनिक उपयोग के लिए बेंच वितरित किए।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास और पंचायतों को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर में सुधार आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के टैंकर और सार्वजनिक बेंच जैसी सुविधाएं ग्रामीणों के जीवन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने का माध्यम हैं। जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने कहा कि जिला परिषद पानीपत जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रही है। पंचायतों को उपलब्ध कराए गए पानी के टैंकर पेयजल एवं अन्य आवश्यक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होंगे, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने वाले बेंच ग्रामीणों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को बैठने की बेहतर सुविधा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed