फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The youth was held hostage and beaten the whole night

Panipat News: युवक को बंधक बनाकर पूरी रात पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The youth was held hostage and beaten the whole night
इसराना। धार्मिक स्थल के बाहर कुछ युवकों द्वारा एक युवक का अपहरण कर बंधक बना लिया गया। युवकों ने बंधक युवक को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि उसका अपहरण कर उसके परिवार वालों से पैसे की मांग भी की गई। इसराना थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमित निवासी मोरखी गांव जींद हाल देवीपुरा, गोहाना ने बताया कि वह शुक्रवार को करीब चार बजे इसराना गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए आया था। जैसे ही वह गुरुद्वारे के अंदर जाने लगा तो पीछे से तीन युवकों ने उसे पकड़ के गाड़ी में डाल दिया। उसे पूरी रात एक फैक्टरी में बांधकर लोहे की राड से बुरी तरह पीटा गया। रात के समय उस फैक्टरी में कुछ युवकों ने आकर उसे पूरी रात पीटा। उसे पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके फोन से उसके परिवार वालों के पास फोन मिलाकर पैसे की भी मांग की। उसने पुलिस को दो युवकों के नाम भी बताए। आरोपी शनिवार को उसे गोहाना छोड़कर भाग गए। पीड़ित अमित ने पुलिस को शिकायत देकर उसका अपहरण करके बंधक बनाकर मारपीट कर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने व उसके परिवार वालों से पैसे मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अमित निवासी मोरखी गांव की शिकायत पर तरुण, सचिन व उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed