फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The youth was called from his home and attacked.

Panipat News: घर से बुलाकर युवक पर किया हमला

Sat, 08 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 08 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The youth was called from his home and attacked.

विज्ञापन
इसराना। डाहर गांव में आजाद नाम के युवक को घर से बुलाकर पिस्तौल के बल पर पीटा गया। गांव के ही लोगों के एक गैंग पर ये आरोप लगाए हैं। एक महिला के कहने पर हमला करने का आरोप है। थाना इसराना पुलिस ने आठ लोगों को नामजद किया है।

डाहर गांव के आजाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 3 नवंबर को शाम पांच बजे घर पर थे। तभी पवन ने उन्हें बाहर बुलाया और किसी से मिलवाने की बात कही। वह उसे गली तक ले गया। वहां राहुल, सुमित, अक्षय, मुंशी, चांद व अमन मौजूद थे। मुंशी ने उसके हाथ पकड़ लिए और पवन ने कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। सुमित ने कट्टा कनपटी पर लगा दिया। अक्षय ने पंच व चांद ने डंडे से हमला कर दिया। शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। उनका जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोप है कि अगले दिन अस्पताल से लौट रही उनकी पत्नी का रास्ता रोककर पुलिस को शिकायत देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसराना थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed