फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The youth committed suicide by hanging himself

Panipat News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
The youth committed suicide by hanging himself
पानीपत। राजीव कॉलोनी में एक युवक ने अज्ञात कारण से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के बड़े भाई ने भी लॉकडाउन में अज्ञात कारण से फंदा लगाकर जान दी थी। मृतक युवक पिछले तीन दिन से लगातार शराब पी रहा था। वह काम पर भी नहीं जा रहा था। सोमवार सुबह जब घर पर वह अकेला था तो उसने यह कदम उठाया। किला थाना पुलिस ने मृतक की बहन के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रीति निवासी राजीव कॉलोनी ने बताया कि उसका छोटा भाई साजन (21) मूल रूप से करनाल का रहने वाला है। उसके पति की काफी समय पहले मौत हो गई थी। तब से साजन उसी के पास राजीव कॉलोनी में रहता था। साजन यहां एक फैक्ट्री में काम करता था। राजीव की एक जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के ज्वालापुर निवासी रजनी के साथ शादी हुई थी। साजन पिछले तीन दिन से लगातार शराब पी रहा था। उसने कई बार साजन से इसका कारण पूछा लेकिन उसने नहीं बताया। सोमवार सुबह वह बेटी के साथ काम पर चली गई। साजन की पत्नी नजदीक ही मंदिर में पूजा करने चली गई। जब रजनी मंदिर से वापस घर लौटी तो उसे साजन का शव कमरे में चुन्नी के साथ पंखे पर फंदे से लटका मिला। उसने शोर मचाया तो यहां लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने किला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। उसके बड़े भाई राजा ने भी लॉकडाउन में फंदा लगाकर जान दे दी थी। उसने भी आत्महत्या करने से पहले कई दिन तक लगातार शराब पी थी। उसके भी आत्महत्या करने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हुए थे। साजन ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। उनको इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed