फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man who went to take food for the processions was stabbed to death, another injured

Panipat News: बारातियों के लिए खाना लेने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to take food for the processions was stabbed to death, another injured
पानीपत। शोंधापुर चौक पर रविवार रात को बरातियों के लिए खाना ला रहे एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हमलावरों की संख्या चार बताई जा रही है, जबकि दूसरी बाइक पर दो युवक थे। युवक अपने मामा की लड़की की शादी में बरातियों के लिए खाना लेकर घर जा रहा था। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात रविवार रात करीब नौ बजे की है।
विज्ञापन

शोंधापुर निवासी मेहताब अंसारी ने बताया कि वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी यूपी का रहने वाला है। परिवार सहित शोंधापुर में रहता है। उसका भाई अतीक अहमद (22) भी यहीं रहता है। उसके मामा की लड़की शादी है। घर पर बारात आई हुई थी। अतीक अहमद रविवार रात करीब आठ उसके मामा के लड़के कैफ के साथ कच्चा कैंप स्थित ढाबा से बरातियों के लिए खाना लेने गया था। वे शोंधापुर चौक स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे तो उनका कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया। दूसरी बाइक सवार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उसके सीने में चाकू घोंप दिया। मामा का लड़का कैफ बीच-बचाव करने लगा तो उसके भी कंधे पर चाकू लग गया। हमलावर इसके बाद तुरंत भाग गए। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बाकी परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि अतीक अहमद चार भाई-बहनों में सबसे छोटा है। वह मजदूरी करता है और उसका तीन साल का एक लड़का अरहान है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार दो संदिग्ध की फोटो सामने आई है। इनमें हमलावर हो सकते हैं। पुलिस ने दोनों के फोटो लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ देर कहासुनी चली थी। इसमें वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं कुछ लोग इस हमले को पुरानी रंजिश से भी जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
इसी तरह बतरा कॉलोनी में की थी हत्या
पिछले महीने इसी तरह मामूली कहासुनी पर बतरा कॉलोनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि मुख्य आरोपी को नशेड़ी बोल दिया था। वे झगड़े के बाद छूटकर चले गए थे। इसके एक घंटे बाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। चाकू उसके सीने में लगा था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

वर्जन :
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
शोंधापुर शराब के ठेके पर एक युवक चाकू मार हत्या करने की सूचना मिली है। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-नरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed