फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man who went to Haridwar to collect the dak kanwar drowned in the Ganges

Panipat News: डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गया युवक गंगा में बहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to Haridwar to collect the dak kanwar drowned in the Ganges
पानीपत। डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गया पानीपत जिले के बिहोली गांव का 18 वर्षीय युवक शुक्रवार शाम गंगा में डुबकी लगाते समय बह गया। वह चंडी घाट पर स्नान कर रहा था। आखिरी डुबकी लगाते समय उसका संतुलन बिगड़ गया था। साथ में स्नान कर रहे दो साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। उन्होंने हादसे की सूचना परिजनों और वहां की पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

बिहोली गांव के सरपंच संदीप ने बताया कि गांव से 12 जुलाई को करीब तीन डाक कांवड़ हरिद्वार गई थी। इनमें करीब 30 युवा कांवड़ लेने गए थे। इनमें 18 वर्षीय शिवम पुत्र सतबीर भी शामिल था। वह 14 जुलाई की शाम हरिद्वार में चंडी घाट पर गंगा में डुबकी लगा रहे थे। सभी नहाकर बाहर निकले तो शिवम ने कहा कि उसे गर्मी लग रही है और वह एक आखिरी डुबकी लगाने चला गया। चंडी घाट पर गंगा का बहाव तेज था। शिवम ने जैसे ही आखिरी डुबकी लगाई, वह अपना नियंत्रण खो बैठा और गंगा की धारा में बह गया। उन्हें कुछ दूरी पर उसके सिर्फ हाथ ऊपर दिखाई दिए। दोस्त अंकित व मोहित ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। कुछ दूरी के बाद शिवम गंगा में डूब गया। इसके बाद उन्होंने शिवम के परिजनों और वहां की स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पिता सतबीर ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता है। उसके दो लड़के हैं। बड़ा बेटा हितेश एक अकाउंटेंट के पास काम सीखता है। छोटा बेटा शिवम 12वीं के बाद आईटीआई कर रहा था। वह तीसरी बार डाक कांवड़ लेने गया था। उनकी पत्नी सुनीता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed