फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The work of installing smart meters stopped the next day after asking for wire money

तार के पैसे वापस मांगने के अगले दिन रूका स्मार्ट मीटर लगाने का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
The work of installing smart meters stopped the next day after asking for wire money
पानीपत। राजीव कॉलोनी में नए स्मार्ट मीटर लगाने का काम शनिवार को रुक गया। शुक्रवार को तार के एवज में रुपये वसूलने कॉलोनी वासियों ने विरोध किया था, जिसके बाद कर्मचारियों ने शाम को ही काम बंद कर दिया था।
विज्ञापन

महिलाओं ने जेई के आने पर उनसे तार के एवज में ली गई रकम वापस दिलाने की मांग की थी, जिसके बाद शनिवार को कर्मचारी मीटर लगाने के लिए ही नहीं आए। अब रविवार को राजीव कॉलोनी में दोबारा स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो पाएगा। कॉलोनी वासियों का कहना है कि इस समय पूरी कॉलोनी में तार खुले पड़े हैं। गली में तार पड़े हैं, जिससे हादसे का भय बना है।
विज्ञापन

पार्षद कटारिया जेई को लेकर पहुंचे, कहा दोषी पर कार्रवाई करवाकर रहेंगे
वार्ड-7 के पार्षद अशोक कटारिया शनिवार को राजीव कॉलोनी पहुंचे। जहां उन्होंने महिलाओं से जानकारी ली। महिलाओं ने कहा कि कर्मचारी के सामने आने पर पहचान कर लेंगे। अब सोमवार को जेई, एसडीओ मौके पर सभी कर्मचारी को लेकर आएंगे। इसके बाद महिलाएं मौके पर पहचान कर सकेंगी। कटारिया का कहना है कि जो भी आरोपी होगा उसको माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed