फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The work of installing pillars on the Haryana-UP border will be completed by June 30

Panipat News: हरियाणा-यूपी सीमा पर पिलर लगाने का कार्य 30 जून तक होगा पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
The work of installing pillars on the Haryana-UP border will be completed by June 30
पानीपत। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा के बीच यमुना में पिलर लगाने का कार्य 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दोनों प्रदेशों के किसानों व नागरिकों के बीच सीमा विवाद खत्म हो जाएगा। वित्तायुक्त डॉ. सुमित्रा मिश्रा ने सोमवार को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर हरियाणा-यूपी सीमा पर पिलरों को लेकर स्थिति जानी।
विज्ञापन

उन्होंने उपायुक्तों से बाउंड्री पिलर लगने की रिपोर्ट ली। इसके साथ समय सीमा की भी जानकारी ली। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने वित्तायुक्त को बाउंड्री पिलर लगाने का काम जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त को 12 अप्रैल तक पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। यमुना में 212 बाउंड्री पिलर लगाए जाने हैं। इनकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इस कार्य को 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने इसके बाद विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें अधिकारियों को कार्य के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने तीन महीने में इस कार्य को संपन्न करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता सावित पान्नु, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स
हर बार फसल कटाई पर होता है विवाद
हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच यमुना बहती है। सामान्य रूप से इसी को सीमा माना जाता है। यमुना की धारा का प्रवाह बदलने के साथ किसानों का रकबा भी घटता-बढ़ताा जाता है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों के बीच हर बार सीमा के चलते विवाद गहरा जाता है। गत दिनों पानीपत के खोजकीपुर और यूपी के नागल गांव के किसानों के बीच विवाद हो गया था। दोनों प्रदेशों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर राजस्व रिकॉर्ड की जांच की थी। जिसमें खोजकीपुर के किसानों की 40 एकड़ जमीन मिली थी। प्रशासन ने 28 एकड़ में खड़ी सरसों व गन्ने की फसल की मौके पर कटाई करा दी थी। बाकी में गेहूं की फसल खड़ी है। इसकी भी जल्द ही कटाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed