फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The work of cleaning the rivers has to be completed by June 15, the Chief Minister gave instructions

Panipat News: नदियों की सफाई का कार्य 15 जून तक करना होगा पूरा, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The work of cleaning the rivers has to be completed by June 15, the Chief Minister gave instructions
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। जिसमें बारिश के मौसम से पहले नदियों की साफ सफाई कार्य की समीक्षा की। उन्होंंने कहा कि 15 जून से पहले यह काम पूरा हो जाना चाहिए। जिसके बाद जिला उपायुक्त ने सभी एसडीएम को नदियों की सफाई के कार्य को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएम की बैठक के बाद उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों, राजस्व विभाग व निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर नदियों की साफ-सफाई की प्रगति रिपोर्ट ली। साथ ही कहा कि किसी भी तरह की निराशाजनक स्थिति नहीं होनी चाहिए। हमें और शिद्दत पूर्ण कार्य करना होगा। उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जिले में कितनी नदियां है व कितनी नदियों पर कार्य शुरू हुआ व कितनी नदियों को अभी तक साफ किया है उनकी जानकारी भी दें। निगम के एसई को भी और इस कार्य में और गति से प्रदान करने की निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी, सीएमसी अरुण भार्गव के अलावा कई अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed