फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The woman was thrown out of the house by saying triple talaq for dowry

Panipat News: दहेज के लिए तीन तलाक बोलकर महिला को घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
The woman was thrown out of the house by saying triple talaq for dowry
पानीपत। मॉडल टाउन थानाक्षेत्र की एक विवाहिता को पति ने दहेज के लिए तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना, बेटी समेत परिवार को जान से मारने की धमकी और तलाक देकर घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में मॉडल टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए थाने बुलाया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी अक्तूबर 2019 में मोहम्मद अफजाल उर्फ अलफाज के साथ निकाह हुआ था। पति शराब पीकर रोजाना मारपीट करता है और दहेज की मांग करता है। उसने एक बेटी को जन्म दिया है। आरोप है कि पति उसे मारने की फिराक में है। उसकी सास शाहजहां भी अपने बेटे का साथ देती है। दहेज में मिले सभी जेवरात आरोपी पति ने बेच दिए और बेचने से मिले रुपये जुए में उड़ा दिए। मायके पक्ष 25 हजार रुपये दे चुका है। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट जारी रही। आरोप है कि सात जुलाई 2023 को पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed