फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The wife had gone to her mother's house, the husband committed suicide by hanging himself

Panipat News: पत्नी गई थी मायके, पति ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The wife had gone to her mother's house, the husband committed suicide by hanging himself
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र के विजय नगर में श्रमिक चंद्रसेन (26) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात को कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की।

मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले चंद्रसेन विजय नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। उनके जीजा रामकुमार ने बताया कि चंद्रसेन की पत्नी रक्षा बंधन पर मायके गई थी। चंद्रसेन अपने कमरे पर अकेले रह रहे थे। मंगलवार को उनका फोन नहीं लगा। उन्होंने कमरे पर पहुंचकर देखा कि चंद्रसेन का शव फंदे पर लटका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। बुधवार को चंद्रसेन के परिजन शाहजहांपुर से पानीपत पहुंच गए। जांच अधिकारी एएसआई सुकरम पाल ने बताया कि बुधवार को परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed