{"_id":"68b0b435b595ab75b40de87a","slug":"the-water-level-in-the-yamuna-river-reached-23085-meters-in-the-evening-work-on-erosion-stopped-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142745-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यमुना नदी में शाम को जलस्तर 230.85 मीटर पर पहुंचा, कटाव पर काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यमुना नदी में शाम को जलस्तर 230.85 मीटर पर पहुंचा, कटाव पर काम बंद
Fri, 29 Aug 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
यमुना में बहता पानी। संवाद
विज्ञापन
-सिंचाई विभाग ने यमुना बांध पर शुरू की गश्त, यमुना में स्नान करने पर फिर लगाई रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। पहाडों में बारिश होने पर हथिनीकुंड बैराज से यमुना में अलग-अलग समय में पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज से मंगलवार और बुधवार को कई बार में 31 से 65 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी वीरवार तड़के सनौली सीमा में पहुंच गया। इससे यमुना का चेतावनी स्तर 231.00 से महज पांच सेंटीमीटर कम 230.95 मीटर पर रहा। वीरवार शाम को 230.85 मीटर पर पानी चला। सिंचाई विभाग ने यमुना में स्नान पर रोक लगा दी है। इन सबके बीच कटाव लगातार चुनौती बने हुए हैं। विभाग ने यहां काम बंद कर दिया है। इक्का दुक्का कट्टे रखे जा रहे हैं। शुक्रवार को जलस्तर में कुछ कमी आने की संभावना है।
हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी करीब 24 घंटे में पानीपत में हरिद्वार हाईवे पर यमुना पुल के पास पहुंच गया। वीरवार सुबह तक यमुना का पानी चेतावनी स्तर 231 मीटर के नजदीक पहुंच गया। यह 230.95 मीटर के आसपास रहा। केंद्रीय जल आयोग के जेई प्रवीन ने बताया कि दो दिन से यमुना जलस्तर बढ़ रहा था। वीरवार को जलस्तर स्थिर रहने की संभावनाएं है। यमुना में जलस्तर चेतावनी स्तर से थोड़ा नीचे बह रहा है। यमुना में पिछले दिनों ज्यादा पानी की वजह से लकड़ी की बल्लियां पानी में बह चुकी हैं। प्रशासन ने ऐसे में यमुना पुल के आसपास ही स्नान पर रोक लगा दी है।
कटाव नहीं भर पा रहा
यमुना में पानी आने के बाद नवादा-आर, खोजकीपुर और हथवाला में कटाव चिंता बने हुए हैं। खोजकीपुर में कटाव बंद करने का काम चल रहा है। यहां पर भी अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। वहीं नवादा-आर गांव में कटाव बंद करने का काम वीरवार को भी शुरू नहीं किया जा सका। ऐसे में ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। किसान रमेश और हरेंद्र ने बताया कि यमुना में जलस्तर लगातार घटने और बढ़ने के कारण कटाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
वर्जन :
यमुना में पानी आने पर विभाग अलर्ट है। अधिकारी व कर्मचारी लगातार गश्त कर रहे हैं। कटाव पर पानी चलने से मिट्टी के कट्टे रखवाने का काम बंद कर दिया है। पानी उतरने पर फिर से काम शुरू किया जाएगा।
सुरेश सैनी, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।