फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The wait is over, the application process will start in ITI from today

Panipat News: इंतजार खत्म, आईटीआई में आज से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, the application process will start in ITI from today
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया छह जून से शुरू होगी। जो 20 जून तक जारी रहेगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को दाखिला शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के अनुसार, आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया चार चरणाें में आयोजित की जाएगी। पहली मेधा सूची 30 जून को जारी होगी।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया को लेकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले विभाग ने दाखिले से पहले विद्यार्थियों को दस्तावेज तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय द्वारा जारी पत्र में कहा है कि प्रदेश के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2025:26 के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग व्यवसायों में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट पर स्वीकार किए जाएंगे। दाखिला से संबंधित दिशा-निर्देशों के लिए विवरण पत्रिका, संस्थानों की दाखिले के लिए उपलब्ध संस्थानवार सीटों बारे सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है। विभिन्न दाखिला चरणों हेतु मेरिट एवं सीट अलॉटमेंट जारी होने के पूर्ण कार्यक्रम बारे सूचना दाखिला वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


बॉक्स




इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

विभाग ने आवेदन के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, जाति प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज की जरूरी बताया है। आवेदकों को शैक्षिक योग्यता, आरक्षण व स्थायी निवासी के लिए मूल प्रमाण-पत्रों की स्केन प्रतियां दाखिला फार्म के साथ ही आवश्यकतानुसार अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स





यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल
पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया - 30 जून से 05 जुलाई।
दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया - 07 से 14 जुलाई।
तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया - 16 से 26 जुलाई।
चौथे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया - 29 जुलाई से 06 अगस्त।

वर्जन-

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले हेतु आवेदन प्रक्रिया 06 से 20 जून तक चलेगी। निदेशालय की ओर से आवेदन करने हेतु नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। वहीं, दाखिले का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जिले में नौ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है। जिले में सरकारी आईटीआई में करीब ढाई हजार सीटों पर दाखिला किया जाएगा।

- विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed