फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The wait for Ayodhya is over, Aastha special train will run on March 2

Panipat News: अयोध्या के लिए इंतजार खत्म, 2 मार्च को चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
The wait for Ayodhya is over, Aastha special train will run on March 2
पानीपत। पानीपत वासियों को अब अयोध्या में श्री राम के दर्शन करने के लिए इंतजार खत्म हो गया है। पानीपत से दो मार्च को अयोध्या के लिए 04034 आस्था स्पेशल ट्रेन सुबह 10 बजे रवाना होगी। ट्रेन के चलने से पानीपत वासियों को अयोध्या जाने के लिए आसानी होगी। इतना ही नहीं आस्था स्पेशल ट्रेन तीन मार्च को 04032 रोहतक से अयोध्या, चार मार्च को फरीदाबाद से अयोध्या ओर पांच मार्च को कुरूक्षेत्र से अयोध्या के लिए रवाना होगी। अब इन जिले के वासी भी अयोध्या में जाकर श्रीराम के दर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पानीपत से आस्था स्पेशल ट्रेन सुबह के दस बजे रवाना होगी। इससे यात्रियों को अयोध्या में जाने के लिए आसानी होगी और वापसी में भी वह ट्रेन के जरिए आ सकते हैं। गौरतलब है कि अभी तक लोग अपने साधनों या दिल्ली से बसों के जरिए अयोध्या पहुंच रहे थे। पानीपत से भी आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को काफी लाभ होगा। स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि दो मार्च को पानीपत से अयोध्या के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। अपनी सुविधानुसार यात्री अयोध्या में श्री राम के दर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed