फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The vehicle returned without gas, and the customers returned disappointed.

Panipat News: बिना गैस दिए लौटी गाड़ी, निराश लौटे उपभोक्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The vehicle returned without gas, and the customers returned disappointed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जलबेड़ा। गांव जलबेड़ा में एलपीजी की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। सुबह 9 बजे से कतार में लगे उपभोक्ताओं को शाम अंधेरा होने पर बिना सिलिंडर लिए घर जाना पड़ा। दो दिन पहले भी कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिले थे। इसके कारण उन्होंने एजेंसी पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद खाली सिलिंडर लेकर वह उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए थे।



ग्रामीण जरनैल सिंह, अंग्रेज सिंह और सुमन देवी ने बताया कि वे सुबह 9 बजे निर्धारित स्थान पर सिलिंडर लेकर पहुंच गए थे। दोपहर 2 बजे तक गाड़ी नहीं आई। जब ड्राइवर और एजेंसी को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। दोपहर बाद गाड़ी गांव पहुंची लेकिन चालक ने भानोखेड़ी गांव में सप्लाई देने की बात कही। चालक ने वादा किया कि वह वापसी में जलबेड़ा के सिलिंडर भरेगा। इसी उम्मीद में उपभोक्ता शाम तक डटे रहे लेकिन गाड़ी नहीं लौटी। उपभोक्ता गुलाब सिंह और जोगिंद्रो ने बताया कि सिलिंडर बुक कराए पांच दिन बीत चुके हैं। गैस न मिलने से घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। एचपी गैस एजेंसी के कर्मचारी का कहना है कि बुकिंग के सात दिन के भीतर गैस की आपूर्ति की जाती है। हालांकि, ग्रामीण अन्य एजेंसियों की सेवा को बेहतर बताते हुए इस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed