फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The UGC Sangharsh Samiti held a meeting and gave the message of brotherhood among 36 communities.

Panipat News: यूजीसी संघर्ष समिति ने बैठक कर 36 बिरादरी भाईचारे का दिया संदेश

Sat, 31 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 31 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The UGC Sangharsh Samiti held a meeting and gave the message of brotherhood among 36 communities.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। यूजीसी संघर्ष समिति द्वारा शुक्रवार को राजपूत धर्मशाला संत नगर में बैठक की। समिति के प्रधान राम रतन शर्मा ने कहा है कि आज पूरा देश और देश का सर्व समाज खासकर के स्वर्ण समाज हमारे न्यायपालिका और देश के सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्यक्त करता है कि जिन्होंने इस देश को राजनीतिक दलों के षड्यंत्र से बचा लिया वरना राजनीतिक दलों और सत्ता में बैठे लोगों ने अपने कुर्सी और वोट की राजनीति के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष यशपाल राणा ने कहा है कि यूजीसी का बिल 36 बिरादरी के भाई चारे को तोड़ने के लिए लाया गया है। यह सरकार एक तरफ तो कहती है कि हम सभी सनातनी हैं और दूसरी तरफ देश में जहर घोल करके समाज को तोड़ने का कार्य कर रही है।

महाराणा प्रताप क्षत्रिय सभा के प्रधान एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा है कि इस नियम से समाज का वर्षों पुराना भाईचारा खत्म हो जाएगा। राणा ने कहा है कि जल्दी ही हम स्वर्ण समाज और पिछड़ा वर्ग और एससी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाएंगे। इस मौके पर महाकाल के प्रधान अमित शर्मा, उपमन्यु, बलवान जोशी, अमित, आजाद, सुरेंद्र, बलराम शर्मा व वासुदेव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed