{"_id":"68ffe22e464766133c060eaa","slug":"the-truck-driver-suddenly-took-a-turn-the-car-hit-from-behind-the-woman-died-panipat-news-c-244-1-pnp1012-146130-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्राला चालक ने अचानक मारा कट, पीछे से घुसी कार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्राला चालक ने अचानक मारा कट, पीछे से घुसी कार, महिला की मौत
Tue, 28 Oct 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थान सेक्टर-29 क्षेत्र में जीटी रोड पुलिस लाइन के सामने एक ट्राला चालक ने अचानक कट मार दिया। जिससे पीछे चल रही कार ट्राले में घुस गई। हादसे में कार सवार मच्छरौली गांव की महिला कौशल देवी (53) की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा अंकुश घायल हो गए। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मच्छरौली के अंकुश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह वह अपने मां कौशल देवी के साथ करनाल से अपने गांव जा रहे थे। जीटी रोड पर उनकी कार के सामने एक ट्राला चल रहा था। जैसे ही वह पानीपत पुलिस लाइन के सामने पहुंचे तो ट्राला चालक ने अचानक कट मार दिया। जिससे उनकी कार अनियंत्रित हो गई और पीछे से ट्राला में घुस गई। हादसे में उनकी मां और वह घायल हो गए। हादसे के बाद ट्राला चालक ट्राले को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान कौशल देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस लाइन के सामने हादसे में महिला की मौत हो गई। बेटे की शिकायत पर पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
-अनिल कुमार, प्रभारी थाना सेक्टर-29।