फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The tie installed in the manhole of the sewer line also broke

Panipat News: सीवर लाइन के मेनहोल में लगाया बंधा भी टूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
The tie installed in the manhole of the sewer line also broke
पानीपत। शहर की मुख्य सीवर लाइन के गंदे पानी के रूट को तीन जगह डायवर्ट कर निगम ने मेनहोल में दो बार बंधा लगाया लेकिन तेज बहाव ने दोनों बार इस बंधे को तोड़ दिया। शहर की मुख्य सीवर लाइन में गंदे पानी का बहाव इतना ज्यादा और तेज है कि मेनहोल में लगी स्टील की प्लेट भी इसे रोक नहीं सकी। दो बार बंधा फेल होने के बाद अब निगम अधिकारी मेनहोल के पहले प्वाइंट से ही पानी के वेग को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि मेनहोल तक कम से कम पानी जाए। जब पानी बिल्कुल कम होगा तब फिर से बंधा लगाया जाएगा। इसके बाद यहां मेनहोल की रिपेयरिंग का काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


सेक्टर 25 बाईपास रोड पर शहर की मुख्य सीवर लाइन के धंसे मेनहोल की मरम्मत करना निगम अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया है। छह फुट वर्गाकार सीवर लाइन में 16 वार्डाें के गंदे पानी की निकासी हो रही है। भारी मात्रा में निकासी का पानी आने और एसटीपी से इसे लिफ्ट करने की प्रक्रिया की वजह से इस लाइन में सीवर के पानी का वेग काफी ज्यादा है। धंसे मेनहोल की मरम्मत के लिए पानी के इस तेज बहाव को रोकना पड़ेगा। इसके लिए निगम ने तीन रूट डायवर्जन बनाए बावजूद पानी का बहाव कम नहीं हो सका। अब निगम ने सेक्टर 29 वाले रूट डायवर्जन पर 250 मीटर लंबी स्टील की पाइपलाइन बिछाई है। इससे अतिरिक्त गंदे पानी को निगम की दूसरी सीवर लाइन में तब तक छोड़ा जाएगा जब तक ये मैनहोल पूरी तरह से खाली न हो जाए।
विज्ञापन

मेनहोल खाली करने के बाद इसे सुखाया जाएगा। इसके बाद ही मेनहोल के नवनिर्माण का काम शुरू हो सकता है। इसके लिए निगम टीम ने रात के समय रिपेयरिंग का प्लान पहले से बनाया है। चूंकि रात के समय ही इस सीवर लाइन का बहाव कम हो सकता है। गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले धंसी इसी लाइन में पहले ट्रक धंस गए थे। इसके बाद एक बाइक सवार युवक इसमें बाइक समेत गिर गया। फिलहाल निगम ने इसके चारों ओर बैरिकेडिंग कर चद्दरें लगवा दी हैं ताकि कोई भी शहर वासी इस रोड से आवागमन न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम एसडीओ अर्पित ने बताया कि अब स्टील की नई पाइपलाइन से पानी को निकाल मुख्य सीवर लाइन में पानी के बहाव का कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके कम होने के बाद फिर से बंधा लगाया जाएगा। तब जाकर काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed