फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The thieves took away the goods at the wedding in the friend's house

दोस्त गए शादी में घर माल समेट ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
The thieves took away the goods at the wedding in the friend's house
पानीपत। रेलवे कॉलोनी से बहन और साले की शादी में गए दो दोस्तों के क्वार्टर के ताले तोड़कर चोर डेढ़ तोले सोना, 40 तोले चांदी और 13 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। चार जुलाई को जब वे घर लौटे तो चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के जिला सहारन के गांव शेखपुरा निवासी विकास ने बताया कि वह हाल में पानीपत की रेलवे कॉलोनी में परिवार समेत रहता है। उसके साथ वाले क्वार्टर में उसका दोस्त सचिन निवासी उग्राखेड़ी रहता है। वे दोनों रेलवे में इलेट्रिक डिपार्टमेंट में असिस्टेंट हेल्पर हैं। विकास ने बताया कि वह 23 जून को बहन पूनम की शादी थी। इस वजह वह 15 जून को ही अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव चला गया था।
विज्ञापन

सचिन भी 23 जून को अपने साले की शादी में कलानौर चला गया था। जब दोनों चार जुलाई को क्वार्टर पहुंचे तो दरवाजों के ताले टूटे मिले। विकास ने बताया कि उसके क्वार्टर से से एलजी स्मार्ट फोन और 7500 रुपये चोरी मिले। वहीं उसके पड़ोसी सचिन के क्वार्टर से एक जोड़ी झुमके, बाली, नाक की लोंग, चांदी की पायल और 5500 रुपये चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड और सीसीटीवी की मांग
विकास कुमार ने बताया कि रेलवे कॉलोनी में इससे पहले भी चोरी होती आई हैं। एक बार बच्चा किडनैप करने का प्रयास किया गया था। विकास का कहना है कि रेलवे ट्रैक उनके क्वार्टर से कुछ दूरी पर है। कई नशेड़ी कॉलोनी में घूमते रहते हैं। आरपीएफ और जिला प्रशासन से मांग की कि कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाए।
विकास की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- योगेश कटारिया, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed