{"_id":"646a81519ef025e910046c27","slug":"the-teenager-who-set-out-to-go-to-the-academy-reached-delhi-90-km-away-by-cycling-panipat-news-c-18-1-128927-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अकादमी जाने के लिए निकला किशोर साइकिल चलाकर 90 किलोमीटर दूर दिल्ली पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अकादमी जाने के लिए निकला किशोर साइकिल चलाकर 90 किलोमीटर दूर दिल्ली पहुंचा
विज्ञापन
पानीपत। बिंझौल गांव का एक 14 वर्षीय किशोर घर से शनिवार शाम चार बजे अकादमी जाने के लिए निकला और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरू कर दी। कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस तलाश में जुटी ही थी कि रविवार को परिवार के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जो किशोर का था, जिसने कहा कि वह दिल्ली में है। इसके बाद परिजन दिल्ली पहुंचे और किशोर को घर लेकर आए।
बिंझौल गांव निवासी संजय ने बताया कि उसकी दो बेटी और दो बेटे हैं। उसका छोटा बेटा हिमांशु उर्फ अनिकेत शनिवार को शाम चार बजे अकादमी के लिए घर से साइकिल पर सवार होकर निकला था, लेकिन वह अकादमी पर नहीं पहुंचा और न ही वह घर लौटा। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदार व आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। अब किशोर दिल्ली में मिल गया है। किशोर ने बताया कि उसकी नानी दिल्ली में रहती है, वह उसके पास जाने के लिए साइकिल पर ही रवाना हो गया था।
सिवाह गांव निवासी ओमपति ने बताया कि उसकी बेटी वनीता शुक्रवार को सुबह 10 बजे कंप्यूटर सीखने के लिए गई थी, लेकिन वह सेंटर पर नहीं पहुंची और न ही वह घर लौटी, वह रास्ते से ही घर लापता हो गई। उन्होंने आसपड़ोस में व सेंटर पर जाकर पूछताछ की, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं लगा।