फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The teenager came to the hospital due to stomach pain and gave birth to a dead child

Panipat News: किशोरी पेट दर्द के कारण आई थी अस्पताल, दिया मृत बच्चे को जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:41 AM IST
विज्ञापन
The teenager came to the hospital due to stomach pain and gave birth to a dead child
समालखा। सामान्य अस्पताल में वीरवार को एक किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। किशोरी अपनी मामी के साथ अस्पताल में पेट दर्द की दवा लेने आई थी। यहां जांच करने के बाद पता चला की वह आठ माह की गर्भवती है। जिसके बाद उसे अस्पताल के लेबर रूम में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

किशोरी यूपी के कन्नौज की रहने वाली है। उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह 10वीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद समालखा में अपने मामा के घर पर रह रही थी। वीरवार को पेट में दर्द होने पर उनकी मामी दवा दिलाने अस्पताल लाई तो वहां जांच के बाद उनके आठ महीने की गर्भवती होने का पता चला। चिकित्सकों ने उनको लेबर रूम में भर्ती कर जांच की तो पेट में बच्चे ने शौच किया हुआ मिला। जिसके चलते पेट में ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने काफी प्रयास के बाद नार्मल डिलीवरी कर बच्चे को बाहर निकाला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी के बयान लेने चाहे मगर वह बयान देने के हालत में नहीं थी। वहीं नारी तू नारायणी उत्थान समिति से सविता आर्या भी किशोरी से मिलने समालखा अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस की प्रथम दृष्टया में सामने आया कि किशोरी की सोशल मीडिया पर एक लड़के से दोस्ती हुई थी। वह उनको बहला फुसला कर होटल में ले गया और उनके साथ गलत काम किया। वह इससे गर्भवती हो गई। समालखा थाना पुलिस के प्रभारी दीपक ने बताया कि किशोरी की मामी ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed