फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The talks of the traders with the Municipal Commissioner remained inconclusive, now they will meet the MLA

Panipat News: निगमायुक्त से व्यापारियों की बातचीत रही बेनतीजा, अब विधायक से मिलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
The talks of the traders with the Municipal Commissioner remained inconclusive, now they will meet the MLA
पानीपत। दुकानों के बाहर बोर्ड लगाने पर दो से 20 लाख रुपये तक के नोटिस देने के विरोध में शहर के व्यापारी संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले सोमवार को निगम आयुक्त डॉ. पंकज से उनके जिला सचिवालय स्थित कार्यालय में मिले। इस द दौरान व्यापारियों ने बातचीत बेनतीजा रहने पर शहरी विधायक प्रमोद विज से मिलने का फैसला लिया है।  
विज्ञापन

व्यापारियों ने बोर्ड और फ्लैक्स के नोटिस से संबंधित पिछले जुर्माने को वापस लेने की मांग आयुक्त के सामने रखी। निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि यह सरकार के स्तर पर का मामला है। वे लिखित मांगपत्र दें। वे इसका प्रस्ताव सरकार के पास भेजेंगे।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशानुसार ही कुछ किया जा सकता है। इस पर व्प्रधान दर्शनलाल वधवा और चेयरमैन अनिल मदान ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर के दुकानदारों को बोर्ड और फ्लैक्स लगाने पर पिछले दिनों जुर्माने समेत 20 लाख तक नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने वर्ष 2023 के एक आदेश के आधार पर 2025 में ये नोटिस दिए हैं। दुकानदार इनको भरने में असमर्थ हैं। अनिल मदान ने कहा कि निगम इन नोटिस को खत्म कर दें। वे एक जून से नए नियम लागू कर दें। व्यापारियों ने कहा कि वे नोटिसों का जुर्माना भरने में सक्षम नहीं हैं। इस मौके पर गौरव लिक्खा, सुशील भराड़ा, कमल मुंजाल, संजय वर्मा, निशांत सोनी, चंद्र सहगल व धर्मपाल चोपड़ा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed