फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The sword of ceiling hanging over the shopkeepers of Galaxy Court

Panipat News: गैलेक्सी कोर्ट के दुकानदारों पर लटकी सीलिंग की तलवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
The sword of ceiling hanging over the shopkeepers of Galaxy Court
पानीपत।अंसल ने लोगों को गैलेक्सी कोर्ट में महंगे दामों पर दुकानें तो बेच दी, लेकिन इनको कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया। जिसकी वजह से खरीदने के बाद भी ये दुकानदार आज तक अपनी ही दुकानों के मालिक नहीं बन पाए। इस पर अब जिला योजनाकार विभाग की ओर से सीलिंग के नोटिस भेजे गए। हालांकि इनके जवाब में गैलेक्सी कोर्ट के दुकानदारों ने कोर्ट से स्टे ऑर्डर तो ले लिया है लेकिन इनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। इसे लेकर वीरवार को जन आवाज सोसायटी गैलेक्सी कोर्ट के दुकानदारों का समर्थन करेगी और डीटीपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद एवं सोसायटी प्रधान जोगिंद्र स्वामी ने बताया कि अंसल स्थित गैलेक्सी कोर्ट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स करीब तीन एकड़ जमीन में बना है। इसमें करीब 308 दुकानें हैं। इनके मालिकों ने अंसल को इन दुकानों का भुगतान भी कर दिया। इस भुगतान की अंसल ने एनओसी तक जारी कर दी लेकिन इनको कंप्लीशन प्रमाणपत्र नहीं दिया। जिससे अब जिला योजनाकार विभाग इनको सील करने को तैयार है। इसके बाद रविवार को ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed