फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The supplier of heroin worth 60 thousand rupees to the youth arrested

दो युवकों को 60 हजार रुपये कीमत की हेरोइन मुहैया कराने वाला सप्लायर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
The supplier of heroin worth 60 thousand rupees to the youth arrested
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी जुलफखान निवासी राणामाजरा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने गत दिनों पहले एक युवक को 60 हजार रुपये कीमत में हेरोइन मुहैया कराई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी एएसआई अनिल ने बताया कि गत 2 सितंबर को एंटी नारकोटिक्स प्रकोष्ठ टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सनौली रोड बबैल मोड़ पर बाइक सवार इरफान उर्फ फैनी और शीशपाल उर्फ शीशू निवासी गढ़ी भरल करनाल को 35 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों से खुलासा हुआ था कि वे हेरोइन को जुलफखान निवासी राणामाजरा से 60 हजार रुपये में खरीद कर लाए थे। एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम ने आरोपी इरफान उर्फ फैनी और शीशपाल उर्फ शीशू को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के पश्चात हेरोइन तस्कर जुलफखान की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जुलफखान को उसके गांव राणामाजरा से काबू किया
विज्ञापन

गहनता से पूछताछ की तो आरोपी जुलफखान से खुलासा हुआ कि उसने हेरोइन को बेचकर मिले 60 हजार रुपये में से ज्यादातर रुपयों को खाने पीने में खर्च कर दिया। आरोपी जुलफखान के कब्जे से 4350 रुपये बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएसआई अनिल कुमार, एंटी नारकोटिक्स सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed