Hindi News
›
Haryana
›
Panipat News
›
The sugar mill crushed 61.50 lakh quintals of sugarcane and also sold electricity worth Rs 29 crore, ranking first among government mills in the state.
{"_id":"69d816d4a0054386f60d7729","slug":"the-sugar-mill-crushed-6150-lakh-quintals-of-sugarcane-and-also-sold-electricity-worth-rs-29-crore-ranking-first-among-government-mills-in-the-state-panipat-news-c-244-1-pnp1001-155232-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शुगर मिल ने 61.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 29 करोड़ की बिजली भी बेची, सरकारी मिलों में प्रदेश में रहा टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शुगर मिल ने 61.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 29 करोड़ की बिजली भी बेची, सरकारी मिलों में प्रदेश में रहा टॉप
इसराना। शुगर मिल ने इस बार पेराई सत्र में 61.50 लाख क्विंटल की पेराई की। इसके साथ करीब 29 करोड़ रुपये की बिजली बेची। इस बार मिल 130 दिन तक चला। पानीपत शुगर मिल गन्ना पेराई और बिजली उत्पादन में प्रदेश के सभी 11 सरकारी शुगर मिलों में टॉप रहा। शुगर मिल की पेराई 28 नवंबर को शुरू की थी। इसकी पेराई 8 अप्रैल बुधवार तक चली। पेराई सत्र के दौरान शुगर मिल में टरबाइन की आठ मेगावाट बिजली से तो शुगर मिल को चलाया और बाकी बिजली को एचवीपीएन के नौल्था पावर को दी गई। शुगर मिल वीरवार सुबह तक 4.56 करोड़ यूनिट बिजली बेची। इससे शुगर मिल को करीब 29 करोड़ का राजस्व मिला है। शुगर मिल में पेराई बंद हो गई है और बॉयलिंग हाउस खाली किया जा रहा है। इससे टरबाइन अभी एक दिन और चलेगी। करीब 10 लाख यूनिट बिजली और बेची जा सकेगी। मिल में पिछले साल के मुकाबले इस बार 60 हजार क्विंटल कम गन्ने की पेराई की जा सकी। बिजली के मामले 2.20 करोड़ की ज्यादा बिजली बेची। शुगर मिल के एमडी व एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन ने बताया कि इस बार चीनी की रिकवरी 9.05 प्रतिशत रही। क्षमता उपयोग 94.61 प्रतिशत रहा है। यह प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट मिलों में सबसे अधिक है। मिल में 1956 से आज तक इस बार क्षमता उपयोग सबसे ज्यादा रहा है।
शुगर मिल में बंद केन। संवाद- फोटो : samba news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।