फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The strike proved ineffective, and medical stores remained closed for some time.

Panipat News: हड़ताल बेअसर, कुछ देर के लिए बंद रहे मेडिकल स्टोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The strike proved ineffective, and medical stores remained closed for some time.
पानीपत। पानीपत जिला केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मेडिकल स्टोर की हड़ताल जिले में बेअसर रही। इस दौरान जिले में इक्का दुक्का मेडिकल स्टोर कुछ देर बंद रहे। जबकि दूसरी एसोसिएशन हड़ताल से बाहर रही।केमिस्ट एसोसिएशन ने आह्वान पर बुधवार को देशभर में ऑनलाइन दवा बिक्री बढ़ने और अन्य मांगों के लिए हड़ताल कर मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला लिया था। हड़ताल का असर जिले में बेअसर रहा।
विज्ञापन

जिले में करीब दो हजार मेडिकल स्टोर हैं। जिले में इक्का-दुक्का मेडिकल स्टोर कुछ देर ही बंद रहे। जबकि जिले की दूसरी एसोसिएशन हड़ताल से बाहर रही। कुछ देर कुछ मेडिकल स्टोर बंद होने के बाद वे नियमित रूप से खुले और मरीजों ने दवा खरीदी। किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए जिला औषधि विभाग की टीम ने पूरा दिन जिले में जांच की और सभी मेडिकल स्टोर को खुला रखने के निर्देश दिए। ताकि लोगों को दवा लेने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

प्रधान कुलदीप कादियान ने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालकों की समस्या को प्रशासन के सामने उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed