फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The strike has led to heaps of garbage across the city.

Panipat News: हड़ताल से शहर में जगह जगह लगे कूड़े के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
The strike has led to heaps of garbage across the city.
पानीपत। जेबीएम की हड़ताल के बाद शुक्रवार को दूसरे दिन शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। बारिश के चलते आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर के कारण लोगों का वहां से गुजरना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन

जेबीएम के चालकों व सहायकों ने मानदेय न मिलने पर वीरवार को हड़ताल की थी। शुक्रवार को भी बारिश के चलते कूड़े का उठान नहीं हो पाया है। इससे शहर वासियों को कूड़े के कारण बीमारियां फैलने का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

शहर में सड़क किनारे और कॉलोनी की गलियों में कूड़े के ढेर लगे है। इनके उठान के लिए निगम अधिकारियों द्वारा कोई इंतजाम नहीं किए गए है। कूड़े के कारण फैली गंदगी के कारण लोगों को बीमारियों के फैलने का खतरा सता रहा है। शहर में गीता कॉलोनी रोड, ईदगाह रोड, मॉडल टाउन में गोल चक्कर के पास कूड़े के ढेर लगे हैं। वहीं घरों से शुक्रवार को डोर-टू-डोर कूड़े का उठान नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी संजीव, मुकेश और मनिंदर चावला ने बताया कि दो दिन से कूड़े का उठान न होने के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क और गलियों में हर जगह कूड़े के ढेर लगे है। कूड़े के कारण फैली गंदगी से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

इसको लेकर कई बार निगम कर्मचारियों और अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है। इससे समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोगों ने समस्या को लेकर जल्द समाधान कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed