फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The strike continued for the eighth consecutive day

लगातार आठवें दिन जारी रही काम छोड़ हड़ताल, अब तीन दिन और बढ़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
The strike continued for the eighth consecutive day
पानीपत। नगर निगम कर्मचारियों की बुधवार को लगातार आठवें दिन भी हड़ताल जारी रही। इसके बाद यूनियन पदाधिकारियों ने हड़ताल को तीन दिन के लिए और बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। निगम कर्मियों की हड़ताल से जहां शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई है वहीं, निगम में तकनीकी से लेकर क्लर्क स्तर के काम भी लटके हुए हैं। जिससे शहरवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के लोग निगम जाते जरूर हैं लेकिन हड़ताल देख लौट आते हैँ। यूनियन पदाधिकारियों ने सरकार और निगम प्रशासन को चेताया है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो उनकी हड़ताल अनिश्चितकालीन के लिए भी हो सकती है।
विज्ञापन

अगर हड़ताल लंबे समय तक चली तो शहरवासियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। अभी से शहर में कूड़े और गंदगी के ढेर लगना शुरू हो गए हैं। भले ही निगम ने शहर की सफाई की जिम्मेदारी तीन अलग अलग एजेंसियों को दी हो लेकिन निगम के सफाई कर्मी उल्टी झाडू लिए बैठे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 19 और 20 अक्तूबर को दो दिन की हड़ताल का फैसला लिया गया था। इसके पहले दिन निकाय मंत्री और संघ के बीच चंडीगढ़ में वार्ता हुई लेकिन मंत्री ने मांगों को नहीं माना। उनकी मांगों में कच्चे कर्मचारियो को पक्का करना, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का ठेका प्रथा समाप्त करना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करने और उनका रुका हुआ वेतन देने, 50 लाख रुपये कोरोना से मरने वाले कर्मचारियों को देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चार हजार रुपये जोखिम भत्ता देने, फायर के कर्मचारियों को पदों पर समायोजित करने और अन्य जितनी भी मांग पत्र में वर्णित मांगे हैं उनको मानने से सरकार ने मना कर दिया है। जिस कारण सरकार से वार्ता विफल रही। इसके बाद संघ ने हड़ताल को 23 अक्तूबर तक जारी रखने का फैसला लिया गया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद 26 अक्तूबर भी आई पर सहमति नहीं बनी। अब हड़ताल को तीन दिन के लिए बढ़ाया गया है।

इस हड़ताल में निगम ऑफिस कर्मचारी, माली, बेलदार, सेवादार, चौकीदार, फायर कर्मचारी, सफाई कर्मचारी कच्चे व पक्के सभी ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधान सुभाष चंडालिया, उपप्रधान बलराज, कैशियर संजय, ऑडिटर सतीश, प्रेस सचिव बलवान, महिला प्रधान पूनम, महिला उपप्रधान रीटा, फायर प्रधान रणबीर नांदल, फायर सचिव बलराज सैनी, सलाहकार रमेश बागडी, ओमप्रकाश, कृष्ण बागडी, राजेंद्र आदि सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed