फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The story of kidnapping and robbery turned out to be false

Panipat News: झूठी निकली अपहरण और लूट की कहानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The story of kidnapping and robbery turned out to be false
पानीपत। दीवाना गांव स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास एक प्रवासी का अपहरण व लूट की वारदात झूठी निकली। श्रमिक ने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी। शराब के नशे में उसने अपने दोस्तों को पैसे निकलवाकर दे दिए थे।
विज्ञापन

नशे उतरने पर उसे यह बात याद आई। उसने घरवालों के डर से लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस पूछताछ में इस मामले का भंडाफोड़ हुआ। अब पुलिस ने आरोपी की शिकायत को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 29 थाने में दी शिकायत में झारखंड के पलामोर जिले सफीक अंसारी ने बताया था कि वह दीवाना गांव में किराए पर रहता है। वह यहां पर एक फैक्ट्री में काम करता है। वह वीरवार सुबह रेलवे ओवरब्रिज के पास घूम रहा था। इसी वक्त उसके पास एक बोलेरो गाड़ी से चार युवक उतरे और उस पर पिस्तौल तान दी। चारों ने उसे गाड़ी में करनाल के कोहंड की तरफ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में उन्होंने उससे चार हजार रुपये की नकदी,पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसका डेबिट कार्ड निकाल लिया। जबरन पिन पूछकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाशों ने उसका पर्स भी छीन लिया। शाम करीब साढ़े सात बजे बदमाशों ने उसे जीटी रोड पर नांगल खेड़ी के पास उतार दिया और फरार हो गए। इस शिकायत पर पुलिसने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। जांच में यह मनगढ़त कहानी मिली। सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि जांच में मामला झूठा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed