फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The stepmother was injured by hitting the press for not giving the money.

पैसे न देने पर सौतेले बेटे ने मां को मारी प्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The stepmother was injured by hitting the press for not giving the money.
पानीपत। पटेल नगर में सौतेले बेटे ने मां पर प्रेस से हमला कर दिया। सौतेला बेटा मां से पैसे मांग रहा था। पैसे न देने पर तैश में आकर उसने हमला कर दिया। घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी 15 साल पहले एक व्यक्ति के साथ शादी हुई थी। उसके पति के पहले से दो बच्चे हैं। अब काफी दिनों से उसका पति व बेटा उसको परेशान कर रहे हैं और अक्सर उसके साथ मारपीट भी करते हैं। बुधवार सुबह सौतेले बेटे ने उससे तीन हजार रुपये मांगे। उसने देने से इंकार कर दिया तो बेटा तैश में आ गया। उसने पहले सौतेली मां पर हमला किया फिर उसके चेहरे पर प्रेस मारी। इससे उसकी दाई आंख पर गंभीर चोट आई। वारदात के बाद बेटा व उसका पति फरार हो गए। उसका भाई उसे सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed