{"_id":"6956d4df1bb483f9140e4483","slug":"the-station-was-crowded-with-passengers-with-21-trains-including-the-unchahar-express-arriving-late-panipat-news-c-244-1-pnp1011-149854-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्टेशन पर यात्रियों की रही भीड़, ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत 21 ट्रेनें देरी से आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्टेशन पर यात्रियों की रही भीड़, ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत 21 ट्रेनें देरी से आईं
Fri, 02 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ते-उतरते हुए यात्रियों की भीड़। संवाद
पानीपत। नए साल के पहले दिन स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। लंबे इंतजार के चलते यात्री स्टेशन पर अपनी ट्रेनों की राह देख रहे थे कि कब ट्रेन आए और कब वह अपने गंतव्य की और रवाना हो। वीरवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत 21 ट्रेनें देरी से आई है।
यात्री प्रदीप और राजिंद्र ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर इंतजार करते हुए काफी समय हो गया है। उनकी ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से आ रही है। वह स्टेशन पर समय से आ गए थे स्टेशन पर आने के बाद ट्रेन देरी का पता लगा। लंबा इंतजार कर यात्री परेशान भी होते हैं। इस संबंध में स्टेशन मास्टर राजेश कुमार का कहना है कि रेल यातायात पर कोहरा का सीधा असर पड़ रहा है। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की गति नियंत्रित करना पड़ती है। जिससे ट्रेनों की देरी बढ़ रही है। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
ये ट्रेनें आए देरी से
ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने दस घंटे, नेताजी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे और अमृतसर स्पेशल फेयर सुपरफास्ट स्पेशल ढाई घंटे की देरी से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, बीकानेर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 1:22 घंटे की देरी से आई। सचखंड एक्सप्रेस ढाई घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू पौने दो घंटे और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से आई। गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटा, आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे और दिल्ली पानीपत एमईएमयू पौने दो घंटे और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू 1:10 घंटे की देरी से आई। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे की देरी, कालका शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे और कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई। टाटानगर एक्सप्रेस 40 मिनट, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और नई दिल्ली स्पेशल फेयर स्पेशल पौना घंटा और गीता जयंती एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से आई। मडगांव स्पेशल फेयर सुपरफास्ट स्पेशल पौना घंटा, झेलम एक्सप्रेस आधा घंटा और अमृतसर एक्सप्रेस 38 मिनट की देरी से आई।