फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The staff who arrived to remove encroachment returned to protest

Panipat News: अतिक्रमण हटाने पहुंचा अमला विरोध पर लौटा

Wed, 10 Jan 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
The staff who arrived to remove encroachment returned to protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन





समालखा। वार्ड चार स्थित जौरासी रोड पर दुकानदारों के अतिक्रमण और गंदे नाले की सफाई कर कालोनियों वासियों को राहत दिलाने पहुंचे पालिका चेयरमैन, अधिकारियों को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सरकारी अमला दुकानदारों को चेतावनी देकर लौट आया। समाजसेवी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शशिकांत कौशिक पालिका सीमा से बाहर जेसीबी से नाले की सफाई कराई।

वार्ड चार स्थित जौरासी रोड पर कुछ दुकानदारों द्वारा नाले पर अतिक्रमण करने से की वर्षों से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है जिससे कालोनी वासियों का जीवन नर्क के समान बना हुआ है। काॅलोनी वासियों राज कुमार, वीरमती, प्रीति, पवन, प्रदीप, रामकिशन, कृष्ण, राजेंद्र, धर्म पाल, हरिराम ने बताया कि वे पिछले छह महीने से पालिका अधिकारियों व पीडब्ल्यूडी से गंदे पानी की निकासी की गुहार लगाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसी बीच काॅलोनी वासियों की मांग पर समाज सेवी शशिकांत कौशिक ने सोमवार को अपने खर्चे पर जेसीबी मशीन से पालिका सीमा के बाहर जौरासी रोड पर नाले की खुदाई व सफाई करवाई। इसी तरह मंगलवार को पालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल पालिका सचिव मुकेश कुमार, जेई गौरव कुमार व पार्षद रेनू धीमान को साथ जेसीबी लेकर पहुंचे। मौके पर दुकानदारों के विरोध के चलते चेयरमैन अशोक कुच्छल ने पुलिस भी बुलाई और पीडब्ल्यूडी के जेई कुलबीर को भी मौके पर बुलाया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पालिका अधिकारियों का अमला बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल ने बताया कि गंदे पानी की निकासी के स्थायी समाधान निकाला जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग से मिलकर समाधान निकाला जाएगा। फिलहाल पालिका सीमा के अंदर के दुकानदारों को नगर पालिका और बाहर के दुकानदारों को पीडब्ल्यूडी की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। नाले का निर्माण शीध्र हीकराया जाएगा।


वहीं पार्षद रेणु धीमान ने बताया कि 65 लाख की लागत से नाला बनाया गया था। नाला काॅलोनी की तुलना में ऊंचाई पर है। जिसको लेकर मंगलवार को पीडब्ल्यूडी, जन स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका आदि सभी को मौके पर बुला कर समाधान निकालने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed