फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The stadium echoed with the rhythm of soldiers' steps in children's cultural programs, presentation and parade.

Panipat News: बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति और परेड में जवानों कदम ताल से गूंजा स्टेडियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
The stadium echoed with the rhythm of soldiers' steps in children's cultural programs, presentation and parade.
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। गणतंत्र दिवस पर शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय महोत्सव इस पर खास होगा। शिवाजी स्टेडियम में तैयारी नजर आने लगी है। कमांडो के जवान मार्च पास्ट की प्रस्तुति के साथ विभिन्न करतब दिखाएंगे। इनके साथ स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियों से महोत्सव में समा बांधेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन मंगलवार को किया जाएगा। इसके अलावा फुल ड्रेस रिहर्सल बुधवार को की जाएगी।
विज्ञापन

शिवाजी स्टेडियम में सोमवार को पुलिस के जवानों और स्कूली बच्चों ने अपने-अपने कार्यक्रम की रिहर्सल की। एडीसी वीना हुड्डा ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मास पीटी, डंबल लेजियम के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल की जाएगी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे।उपायुक्त राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण करेंगे। फाइनल रिहर्सल में पुलिस विभाग के पुरुष व महिला वर्ग, होमगार्ड तथा एनसीसी महिला का शानदार मार्चपास्ट किया जाएगा। वहीं विभिन्न विद्यार्थियों द्वारा पीटी शो, डंबल शो व लेजियम तथा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार तरीके से प्रस्तुति दी जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों की ड्यूटियां लगाई हैं। इस मौके पर एमडी शुगर मिल जगजीत सिंह, डीईईओ राकेश बूरा, मीनू चौधरी, प्रदीप मलिक, सुमन मोर, सरला मलिक व बिंदिया मौजूद रही।
विज्ञापन



सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन आज
स्कूली बच्चों ने मास पीटी, डंबल, लेजियम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सोमवार को दोपहर बाद साढ़े 12 से दो बजे तक रिहर्सल की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन सोमवार को नहीं किया जा सका। अब इनका चयन मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे किया जाएगा। एडीसी वीना हुड्डा की देखरेख में कमेटी प्रस्तुतियों का चयन करेंगी। शहर के विभिन्न स्कूलों के करीब 1900 बच्चे मास पीटी, डंबल व लेजियम में भाग ले रहे हैं। आठ स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम और एक स्कूल को योगा दिया गया है।

---------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed