फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The speed of getting new patients is four times more than those who recover

नए रोगी मिलने की रफ्तार ठीक होने वालों से चार गुना ज्यादा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The speed of getting new patients is four times more than those who recover
पानीपत। सावधान हो जाएं, जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। चिंतित करने वाली बात यह है कि नए रोगी मिलने की रफ्तार ठीक होने वाले रोगियों से चार गुना ज्यादा है। रविवार को नौ माह बाद कोरोना के रिकॉर्ड 299 मरीज मिले हैं। इनमें सिविल अस्पताल की एक महिला रोग विशेषज्ञ, सेक्टर 11-12 शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी, सिविल अस्पताल की एक नर्स व जिले के 14 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना की तीसरी लहर में अब हर छह मिनट में कोरोना का एक नया रोगी मिल रहा है वहीं हर 25 मिनट में एक रोगी कोरोना को हरा रहा है। ठीक होने वालों से संक्रमण की रफ्तार करीब चार गुना ज्यादा है। अब तक कोरोना की चपेट में 104 बच्चे भी आ चुके है।
विज्ञापन

उधर, रिफाइनरी टाउनशिप जिले का सबसे अधिक कोरोना ग्रस्त क्षेत्र है। यहां से अब तक कोरोना की तीसरी लहर में लगभग 225 केस मिल चुके हैं। रविवार को भी यहां 24 केस मिले। सेक्टर 11, 12 व सेक्टर 18 में भी लगभग 200 केस मिल चुके हैं। रविवार को पुलिस लाइन में छह केस मिले। सेक्टर 25 व सेक्टर 29 की फैक्टरियों में कोरोना के नौ नए केस आए हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1653 हो चुकी है। इनमें से 29 लोग सरकारी व निजी अस्पतालों में दाखिल है। जिले में अब तक कोई भी कोरोना का मरीज आईसीयू बेड या वेंटिलेटर पर नहीं है। ये थोड़ी राहत वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितने केस मिल रहे हैं उनमें से 75 प्रतिशत को लग चुकी है टीके की दोनों डोज
कोरोना की इस तीसरी लहर में 20-35 आयु वर्ग के लोग कोरोना से अधिकतर संक्रमित मिल रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, जो लोग बाहर से घूमकर जिले में आए हैं वो संक्रमित मिले हैं। इस लहर में जितने भी कोरोना रोगी मिले हैं उनमें से 75 प्रतिशत रोगी कोरोना का टीकाकरण करवा चुके हैं। किसी भी रोगी की हालत गंभीर नहीं है। टीके से इम्युनिटी पावर बढ़ी है।
पिछले पांच दिन का कोरोना का आंकड़ा-
दिनांक नए रोगी ठीक
12 जनवरी- 169 15
13 जनवरी- 236 53
14 जनवरी- 281 45
15 जनवरी- 228 86
16 जनवरी- 299 83
अब तक का जिले का कोरोना संबंधित आंकड़ा
जिले में अब तक कोरोना के 33,118 केस हो चुके हैं। इनमें से 642 लोगों की मौत हो चुकी है। 4,92,779 लोग अब तक अपनी कोरोना जांच करवा चुके हैं। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 93 प्रतिशत है।
जिले में अब ओमिक्रॉन के पांच केस दर्ज, दो की रिपोर्ट लंबित
अब तक जिले में ओमिक्रॉन के पांच केस दर्ज है। सभी लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। चार दिन पहले कनाडा से लौटे दो युवकों के जीनोम सिक्वेंसिंग सैंपल की रिपोर्ट अब तक लंबित है। उनकी रिपोर्ट सोमवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो सकती है।

बचाव ही सुरक्षा, लापरवाही न बरतें
बचाव ही सुरक्षा है। लोगों से अपील है कि वो लापरवाही न बरतें। कोरोना के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बार राहत भरी बात ये है कि कोरोना से लोग गंभीर नहीं है। जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है वो टीकाकरण जरूर कराएं। -डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed