फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The slaying of Tadka, Rama's exile to the forest and the spectacles of Narada's infatuation captivated the mind.

Panipat News: ताड़का वध, राम वनगमन और नारद मोह की लीलाओं ने मोहा मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
The slaying of Tadka, Rama's exile to the forest and the spectacles of Narada's infatuation captivated the mind.
श्री सनातन धर्म सभा मॉडल टाउन में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सनातन धर्म मंदिर, आईबी कॉलेज मैदान और श्री देवी मंदिर में रामलीला के मंचन के दौरान ताड़का वध, राम वनगमन और नारद मोह की लीलाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों के माध्यम से धर्म और सदाचार का संदेश दिया।
सनातन धर्म मंदिर में ताड़का वध
श्री सनातन धर्म मंदिर रामलीला सभा के मंचन में मुनि विश्वामित्र ने राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए राम-लक्ष्मण को मांगा। वन में भगवान श्रीराम ने ताड़का का वध किया और मारीच-सुबाहु का संहार कर मुनि का यज्ञ पूरा कराया। मंडली ने दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रधान तरुण गांधी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

आईबी कॉलेज में राम वनगमन
श्री रामलीला लैय्या सभा के मंचन में कैकेयी के दो वरदान मांगने के बाद श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के 14 वर्ष के वनवास पर जाने का प्रसंग दिखाया गया। श्रीराम के वन जाने के दुख में राजा दशरथ के प्राण त्यागने के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इस दौरान अजय खुराना, राकेश चुग और योगेश चावला मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवी मंदिर में नारद मोह की लीला
श्री रामलीला कमेटी की ओर से श्री देवी मंदिर में नारद मोह और सीता जन्म की लीला का मंचन किया गया। उद्योगपति अमित तायल और जगदीश अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कलाकारों ने विश्व मोहिनी के स्वयंवर में नारद मुनि को वानर रूप मिलने और भगवान विष्णु को श्राप देने का प्रसंग प्रस्तुत किया। कमेटी पदाधिकारियों ने दिवंगत संरक्षक गोबिंद गोयल को श्रद्धांजलि दी।


राम वनवास का किया मंचन
पानीपत। जय भारत ड्रामेटिक क्लब अशोक नगर द्वारा रामलीला में राम वनवास लीला का मंचन किया गया। रानी कैकयी ने राजा दशरथ से राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। दशरथ के रोल में रामनिवास, राम के जेपी धीमान, लक्ष्मण के देवेंद्र खन्ना, सीता की भूमिका कमल ने निभाई। संवाद

श्री सनातन धर्म सभा मॉडल टाउन में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत : संस्था

श्री सनातन धर्म सभा मॉडल टाउन में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत : संस्था

श्री सनातन धर्म सभा मॉडल टाउन में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत : संस्था

श्री सनातन धर्म सभा मॉडल टाउन में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत : संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed