{"_id":"64d9373b931afc05f2042b57","slug":"the-shutdown-of-the-electricity-corporation-got-rid-of-the-sweat-panipat-news-c-244-1-pnp1005-4204-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजली निगम के शटडाउन ने छुड़ाए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजली निगम के शटडाउन ने छुड़ाए पसीने
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम के जिले में मरम्मत कार्यों के चलते लगाए गए मेगा-शटडाउन ने शहरवासियों के पसीने छुड़ा दिए। सात घंटे के लंबे बिजली कट के कारण कई लोगों के घरों के इन्वर्टर तक बंद हो गए। घरों के अंदर उमस से पसीने छूटने लगे तो छांव और ठंडी हवा की तलाश में लोग बाहर निकल आए। घर के आसपास लगे पेड़ों की छांव के नीचे बैठकर थोड़ी राहत महसूस की।
रविवार को 33केवी बिहौली, मछरौली, 11केवी शिमला और ताजपुर बुढा एग्रीकल्चर पावर फीडर पर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक नई बिहौली लाइन खींचने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। 33केवी बरसत रोड फीडर पर सुबह आठ बजे से 12 बजे और बापौली फीडर पर सुबह छह बजे से आठ बजे मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रही। 33केवी सनौली रोड और सेक्टर 29 पार्ट वन फीडर पर 33केवी लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली कटौती हुई। 33केवी अहर फीडर पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रही। 11केवी डाहर गांव की घरेलू आपूर्ति, एग्रीकल्चर पावर, डाहर उद्योग की सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिस्थापन कार्य के चलते बिजली ठप रही। एच पोल बदलने के कार्य के चलते शिवानी फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। 11केवी नूरपुर, रिसालू एग्रीकल्चर पावर, उझा गांव और साईंराम फीडर पर सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक नया फीडर लगाने के कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। पेड़ छंटाई कार्य के चलते सेक्टर 25 पार्ट वन, जिमखाना क्लब फीडर पर बिजली आपूर्ति नहीं हुई। एसटीपी फीडर पर सुरक्षा कारणों के चलते सुबह 10 बजे से साढ़े 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। शहर में मरम्मत कार्यों के चलते लगे बिजली कटों के कारण लोगों को घरेलू कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं एग्रीकल्चर पावर फीडरों पर बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण किसान परेशान रहे। मरम्मत कार्य पूरे होने के बाद आपूर्ति शुरू हुई तो फसलों में पानी लगाया।