{"_id":"6acd52b3d2ebbcdd1e0149c6","slug":"the-shri-ram-procession-was-taken-out-amidst-melodious-devotional-tunes-panipat-news-c-244-1-pnp1007-165892-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भजनों की मधुर धुनों के बीच निकली श्रीराम बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भजनों की मधुर धुनों के बीच निकली श्रीराम बरात
विज्ञापन
शोभायात्रा में रथ पर सवार लक्ष्मण, भारत और शत्रुघन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। भजनों की मधुर धुनों और भगवान श्रीराम के जयकारों से सोमवार शाम शहर राममय हो गया। श्रीराम विवाह महोत्सव के तहत निकाली गई शोभायात्रा और राम बरात में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
ऐतिहासिक डॉक्टर भगवान दास वाली श्री बाल सांयकाल रामलीला समिति की ओर से राम बरात का शुभारंभ गुरुद्वारा पहली पातशाही से हुआ। शोभायात्रा इंसार चौक और मुख्य बाजार से होते हुए श्री कृष्ण धाम गुरुद्वारा पहुंची। रास्ते में सुंदर विद्युत सजावट, भव्य रथ और भगवान श्रीराम व माता सीता की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
दिल्ली के श्री पंजाब बैंड, मीरापुर के आरजू बैंड और पानीपत के कृष्णा बैंड ने भजनों की धुनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। अघोरी नृत्य ने भी लोगों का ध्यान खींचा। शोभायात्रा में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अतुल मित्तल, गौरव सलूजा, डॉ. सुमित शर्मा, नवीन भाटिया, चंद्र शेखर शर्मा, कमल दीवान, राकेश मित्तल, नायब तहसीलदार राजेश खुराना, अमित वर्मा, करण सलूजा और राजेश नंदवानी ने अगवानी की।
प्रधान डॉ. महेंद्र मिड्ढा, संरक्षक मंगल सैन सिक्का व जय भगवान, उपप्रधान डॉ. पुनीत कौशल, महासचिव हरीश अरोड़ा, सचिव विपिन तलवार, कोषाध्यक्ष नीलम मिड्ढा, सहसचिव नीरज विज, महाप्रबंधक महेश नारंग और प्रबंधक कपिल वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।