फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The shopkeeper was shot for refusing to give the room

कमरा देने से मना करने पर दुकानदार को मारी थी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper was shot for refusing to give the room
पानीपत। सीआईए-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
पानीपत। असंध रोड पर किराना दुकानदार अनमोल पर गोली मारकर हत्या के मामले में सीआईए-2 ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, उसने किराये पर कमरा देने से मना करने पर नाराज होकर यह कदम उठाया।
विज्ञापन

विराट नगर निवासी अनमोल उर्फ मोली ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी और भाई अमन की ज्योति कॉलोनी में कालू किराना स्टोर के नाम से दुकान है। 26 अगस्त की शाम करीब साढ़े 4 बजे वह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और सिगरेट मांगी। इसी दौरान एक युवक ने उस पर पिस्तौल से गोली चला दी, जो उसकी जांघ में लगी। दूसरे युवक ने दहशत फैलाने के लिए गली में खड़े होकर दो हवाई फायर किए। शोर सुनकर लोगों के आने पर दोनों फरार हो गए थे।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एकता बिहार कॉलोनी निवासी अजय को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि उसने अनमोल से किराये पर कमरा मांगा था, लेकिन उसने मना दिया। नाराज होकर 26 अगस्त को गोली मारी और भाग निकला था। सीआईए-2 इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अजय के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की गई। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। बताया कि घटना में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed