फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The sewer is blocked but it is not being cleaned.

Panipat News: सीवर जाम पड़ा फिर भी सफाई नहीं हो रही

Sat, 02 May 2026 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 02 May 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
The sewer is blocked but it is not being cleaned.
पानीपत। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की बैठक में आरडब्ल्यूए ने सेक्टर में अनदेखी पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली। ईओ को कहा कि सेक्टरवासी स्वच्छ रैंकिंग सुधारने में सहयोग के लिए तैयार है, प्राधिकरण धरातल पर कुछ काम तो करें। सेक्टर में कूड़े के उठान तक हो नहीं रहा है। सीवर लाइन जाम पड़ी हैं। प्राधिकरण बार-बार मांग के बाद एसटीपी बनाने का टेंडर तक नहीं लगा पाया है। ऐसे में सीवर व नालों का पानी सेक्टर किनारे खाली जगह पर जमा है। इस स्थिति में स्वच्छ रैंकिंग सुधार की बात केवल का सपना होगा।
विज्ञापन

सेक्टर की आरडब्ल्यूए ने हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कांफिडेरेशन के बैनर तले प्राधिकरण के ईओ के साथ समस्या समाधान के लिए करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की। संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि नगर निगम आयुक्त का पानीपत में अच्छी रैंकिंग लाने के लिए बैठक बुलाने का प्रयास सराहनीय है। अधिकारियों को एक बार धरातल पर जाकर भी देखना चाहिए। सेक्टर-7 और 8 में सीवर करीब 10 साल से खुले में छोड़ा जा रहा है। इसके चलते सेक्टर में जीवन नरक बन गया है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते सात व आठ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए टेंडर तक नहीं लग पाया है। सेक्टर में मच्छर मार दवा का भी छिड़काव नहीं किया जाता। संवाद
विज्ञापन

शहर ही नहीं जिले के सबसे बड़ ताऊ देवीलाल पार्क में साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं है। कड़ेदान तक नहीं हैं। संवाद
सेक्टर-सातज में कम्युनिटी सेंटर का काम भी चार-पांच महीने से बंद पड़ा है। इसका निर्माण कार्य जनवरी-2025 में पूरा होना था। अधिकारी मार्केट बनाने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। सेक्टर-सात में 498 से 505 मकान को जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। सेक्टरवासी अपनी मांगों के लिए मेयर कोमल सैनी और निगम आयुक्त डॉ. पंकज को कई बार पत्र लिख चुके हैं। इनका कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed