फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The second phase of the road safety quiz competition takes place today; 5,235 students across all five blocks will participate.

Panipat News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का दूसरा चरण आज, पांचों ब्लॉकों में 5235 विद्यार्थी लेंगे भाग

Tue, 13 Oct 2026 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 13 Oct 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
The second phase of the road safety quiz competition takes place today; 5,235 students across all five blocks will participate.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा बुधवार को होगी। जिले के पांचों ब्लॉकों में करीब 5235 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी

डीएसपी यातायात सुरेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी देना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक करना और उनमें सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता के समन्वयक कर्मबीर ने सभी शैक्षणिक संस्थानों और संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल कर लिया है। आमजन और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, तय गति सीमा में ही वाहन चलाएं और ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का उपयोग बिल्कुल न करें।
विज्ञापन


दूसरे चरण में 5172 स्कूल और 63 कॉलेज विद्यार्थी

प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में चार स्तरों के 5235 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 12 के स्कूली विद्यार्थी, कॉलेज और आईटीआई के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतिभागियों में 5,172 स्कूली और 63 कॉलेज व आईटीआई के विद्यार्थी शामिल होंगे। पानीपत खंड में सबसे अधिक 2,610, मतलौडा में 742, समालखा में 677, इसराना में 642 और बापौली ब्लॉक में 564 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लेवल-1 में 1,872, लेवल-2 में 1,791, लेवल-3 में 1,509 और लेवल-4 (कॉलेज/आईटीआई) में 63 विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed