फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The scrap used to buy and sell parts from thieves for two and a half thousand

चोरों से ढाई हजार में बाइक खरीद पार्ट निकाल बेच देता था कबाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The scrap used to buy and sell parts from thieves for two and a half thousand
पानीपत। बाइक चोरी के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : Panipat
पानीपत। सीआईए-2 ने कृष्ण नगर के चोरी की बाइक खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। कबाड़ी एक बाइक को महज ढाई हजार रुपये में खरीदता था और फिर पार्ट निकालकर बेच देता था। पुलिस ने दो दिन की रिमांड के दौरान बाइक के पार्ट्स और 4 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। कबाड़ी के साथ ही पकड़े गए दो बाइक चोरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 इंचार्ज वीरेंद्र सिह ने बताया कि आरोपी राजीव उर्फ रोहित निवासी पहलवान चौक, दीपक निवासी गांव सनौली को 4 दिन पहले तहसील कैंप से गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की 15 वारदातों को कबूल किया। पुलिस पूछताछ में ये सामने आया कि आरोपी राजीव व दीपक बाइक चोरी कर ढाई हजार रुपये में कबाड़ी गणेश निवासी कृष्ण नगर, तहसील कैंप को बेच देते थे। इसके बाद सीआईए ने गणेश को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी से बाइक के नौ इंजन, 47 शॉकर, 56 अलॉयव्हील, आठ ताड़ी वाले रिम, 10 हैंडल, 20 साइलेंसर, चार टायर, तीन बाइक की सीट और बाइक की 15 टंकी बरामद की हैं। इसके साथ ही चार लाख रुपये नकद भी बरामद किए ।
विज्ञापन

मोबाइल छीनने के आरोपी को एक साल की सजा, दो हजार रुपये जुर्माना
पानीपत। मोबाइल छीनने की दो वर्ष हुई वारदात में पकड़े गए आरोपी को आदालत ने दोषी मानते हुए एक साल की सजा जुलाई है। वीरवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीषा बतरा की अदालत ने सजा सुनाने के साथ ही दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील कैंप स्थित तेज कालोनी निवासी जगदीश चावला का मोबाइल छीना गया था। निजी कंपनी में कार्यकत जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 मार्च 2019 की शाम 4 बजे बेटी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कुम्हार मोहल्ला निवासी रवि को काबू कर उसके पास से मोबाइल बदामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed