फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The scope of AC waiting rooms at railway stations will be increased.

Panipat News: रेलवे स्टेशन पर एसी वेटिंग रूम का बढ़ेगा दायरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The scope of AC waiting rooms at railway stations will be increased.
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं से सुसज्जित एसी वेटिंग रूम की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने एसी वेटिंग रूम का जीर्णोद्धार शुरू कर दिया है। दोनों पुराने एसी वेटिंग रूम को एक संयुक्त आकार दिया जा रहा है और मुख्य द्वार को तोड़कर इसे चौड़ा किया जा रहा है, हालांकि इस दौरान महिलाओं और पुरुष यात्रियों के शौचालय अलग-अलग ही रहेंगे।
विज्ञापन


एसी टिकट यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी
स्टेशन पर लगातार एसी टिकट यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है, इसे देखते हुए रेलवे ने एसी वेटिंग हाॅल के विस्तार की योजना तैयार की थी। इस संबंध में यात्रियों की तरफ से कई बार नाराजगी जताई गई थी कि उन्हें एसी वेटिंग रूम में बैठने की सुविधा नहीं मिलती और मजबूरी में उन्हें प्लेटफार्म के फर्श पर बैठना पड़ता है। रेलवे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर रोजाना एक हजार से अधिक यात्री एसी वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर रहे हैं जोकि पूर्व में 300 से 400 के करीब ही होते थे। वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों के संचालन से एसी टिकट यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन


खाने-पीने की सुविधा
रेलवे एसी वेटिंग रूम में विश्राम करने वाले यात्रियों को खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी मंथन कर रहा है ताकि उन्हें प्लेटफार्म पर जाने की जरूरत न पड़े और उन्हें वेटिंग रूम में ही यह सुविधा मिल सके, हालांकि इसका फैसला वेटिंग रूम तैयार होने के बाद ही किया जाएगा। इसके तहत या तो स्टेशन पर तैनात किसी स्टाल संचालक को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी या फिर अलग से वेटिंग रूम के अंदर स्टाॅल स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वाले एसी टिकट यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में वेटिंग रूम छोटा होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब इस परेशानी का समाधान हो जाएगा। पहले के मुकाबले एसी वेटिंग रूम का दायरा बढ़ जाएगा।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed