{"_id":"62eadfbb0f7e134f5430e596","slug":"the-roads-of-the-city-got-submerged-in-moderate-rain-panipat-news-knl116770116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यम बारिश ने फिर डुबोई शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यम बारिश ने फिर डुबोई शहर की सड़कें
विज्ञापन
पानीपत। मानसून की बुधवार सुबह हुई मध्यम बारिश ने एक बार फिर से शहर की सड़कों को जलमग्न कर कर दिया। जीटी रोड के साथ बरसत रोड, असंध रोड, गोहाना रोड, सनौली रोड, जाटल रोड भी पानी से भर गए। मॉल गोदाम रोड, एसडी कॉलेज के सामने, संजय चौक, अनाज मंडी, हाईव होटल के सामने सबसे ज्यादा पानी भरा रहा। इसकी निकासी को लेकर निगम टीम तुरंत प्रभाव से सुपर सकर और जेटिंग मशीनों के साथ फील्ड में उतरी। ब्लॉक सीवर और नालों को खोलने का प्रयास जारी रहा। बुधवार शाम तक सड़क पर जमा पानी की निकासी करवाई गई।
बता देें कि बारिश कम हो या ज्यादा शहर में जलभराव होना अब अधिकारियों के लिए सामान्य हो गया है। निगम के साथ जनस्वास्थ्य विभाग, एलएंडटी और सिंचाई विभाग भी तमाम प्रयासों के बाद 25 साल पुरानी इस समस्या का समाधान नहीं करवा सका है। बारिश की वजह से निगम की ऑउटर कॉलोनियों के तो कई रास्ते तक बंद हो गए है। मॉडल टाउन से लेकर हुडा तक के कई सेक्टरों में बरसाती पानी जमा हो गया है।
शहर के मुख्य बाजार, कुटानी रोड, बबैल रोड, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, पुुरानी सब्जी मंडी, समेत कई अन्य जगहों पर पानी जमा हो गया। कई जगहों पर तो लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया। इसके बाद एक बार फिर से निगम ने एलएंडटी और सिंचाई विभाग के साथ बारिश के पानी की निकासी की तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए आगामी रणनीति बनाई जा रही है ताकि शहर में बारिश का पानी जमा न हो सके।
विज्ञापन
वर्जन-
लगातार चल रही सफाई- निगम
शहर के नालों और सीवर की सफाई लगातार जारी है। जहां से भी शिकायत मिलती है वहीं पर कर्मचारी भेज समाधान करवा दिया जाता है।
-जितेंद्र नरवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।