फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The roads of commercial areas will be cleaned every day and those of residential areas will be cleaned for three days

Panipat News: काॅमर्शियल क्षेत्र की सड़कों प्रतिदिन तो आवासीय क्षेत्र में तीन दिन होगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The roads of commercial areas will be cleaned every day and those of residential areas will be cleaned for three days
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग शहर में सफाई के लिए नया नियम लेकर आया है। इनको जल्द ही लागू किया जाएगा। इसके अनुसार शहर की सफाई तीन श्रेणी में रखी गई है। कॉमर्शियल क्षेत्र की सड़कों की सफाई हर रोज, आवासीय क्षेत्र में सप्ताह में दो बार और गैर आवासीय क्षेत्र में सप्ताह में एक बार सफाई होगी। इसके लागू होने पर शहर में नई व्यवस्था बनेगी। शहर में सफाई पर सौ कर्मचारियों के साथ एक ट्रैक्टर कूड़ा उठान के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर को चार जोन में बांटकर दो कंपनियों को शहर में सफाई का ठेका दिया है। पिछले महीने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने करीब सवा करोड़ रुपये का सफाई का ठेका एक अन्य फर्म को दिया है।
विज्ञापन

इनके साथ जेबीएम कंपनी को डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का ठेका दिया है। नगर निगम कंपनियों को हर महीने करीब चार करोड़ रुपये की पेमेंट करता है। कंपनियों की सफाई पर शहरवासी संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते हर सफाई पर हर बैठक में हंगामा होता है। हाउस की बजट और उसके बाद विकास कार्यों की बैठक में सफाई पर सबसे अधिक हंगामा हुआ। पार्षदों ने सफाई कंपनियों को कठघरे में खड़ा कर दिया। मेयर कोमल सैनी ने भी कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने व्यवस्था बेहतर न होने पर अगली बैठक में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
कर्मचारियों के साथ वाहन भी बढ़ाएं
वार्ड-सात के पार्षद अशोक कटारिया ने बताया कि सफाई का नया नियम लागू होने पर ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल इसमें 100 कर्मचारियों पर एक ट्रैक्टर लगाना नाकाफी होगा। इस पर तीन या चार ट्रैक्टर होने चाहिए। इससे कूड़ा उठान आसान होगा। वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि शहर में सफाई संतोषजनक नहीं है। नए नियम में ट्रैक्टर के साथ कर्मचारी की संख्या भी बढ़ानी चाहिए।



वर्जन :

निकाय विभाग ने शहरों में सफाई के नए नियम लागू किए हैं। इनको जल्द ही लागू किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। शहरवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत आएगी तो इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
डॉ. पंकज यादव, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed