{"_id":"692b59b5cbe4bf38c508e900","slug":"the-resonant-presentations-of-the-verses-of-the-gita-captivated-the-mind-panipat-news-c-244-1-pnp1007-147936-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गीता के श्लोक गंुजायमान प्रस्तुतियों से मोह लिया मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गीता के श्लोक गंुजायमान प्रस्तुतियों से मोह लिया मन
विज्ञापन
गीता महोत्सव कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। गीता जयंती पर जिला स्तरीय महोत्सव का शनिवार को दूसरा दिन रहा। इस दौरान गीता के श्लोक गूंजे और संस्कृति का संगम देखने को मिला। स्कूली बच्चों ने समूह नृत्य में हरियाणा की कर्म भूमि और वीर भूमि का मिश्रण मंच पर दिखाया।
मुख्यातिथि पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, एसडीएम मनदीप कुमार और भाजपा नेता हरपाल ढांडा रहे। उन्होंने हवन में आहुतियां डालकर प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि भगवत गीता केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन का पथप्रदर्शक है। यह हमें कर्तव्य, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि गीता के संदेश कालातीत हैं। ऐसे महोत्सव हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में नैतिकता व सदाचार को बढ़ावा देते हैं। गीता का अध्ययन व्यक्ति के जीवन में संतुलन और सकारात्मकता लाता है।
शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा ने कहा कि गीता आवश्यक है। यह मन को शांत रखने, चुनौतियों से निडर होकर सामना करने की शक्ति देती है।