फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The ration of the poor stopped on the pretext of depot holders

अंगूठे लगवा रहे दो लेकिन राशन दे रहे एक, आधों का हो रहा लैप्स, बाकी हड़प रहे डिपो होल्डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The ration of the poor stopped on the pretext of depot holders
पानीपत। शहर में कुछ डिपो होल्डर ऐसे हैं, जिनकी बहानेबाजी गरीबों के मुंह से सरकारी निवाला छीन रही है। पीओएस मशीन में नए विकल्प के अनुसार ये डिपो होल्डर राशन कार्ड धारकों से अंगूठे तो दो लगवा रहे हैं, लेकिन राशन एक ही दे रहे हैं। जबकि नियमानुसार इनको डबल राशन देना होता है। इनकी बहानेबाजी और लापरवाही से कुछ लोगों का तो राशन लैप्स होकर सरकार के वापस चला जाता है तो कुछ का ये डिपो होल्डर हड़प जाते हैं। इससे सरकारी योजना के लाभ से गरीबों को वंचित रहना पड़ता है।
विज्ञापन

इसे लेकर विभाग भी कई बार कार्रवाई कर डिपो होल्डरों की सप्लाई सस्पेंड कर देता है, लेकिन बाद में खानापूर्ति करते हुए दोबारा चालू कर दिया जाता है। लेकिन, जिन राशन कार्ड धारकों को उनका राशन नहीं मिला, वे खाली हाथ ही रह जाते हैं। ऐसे ही कई मामले वार्ड नंबर 16 के विकास नगर से सामने आए हैं, जिनमें राशन कार्ड धारक महीनों से डिपो होल्डरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनके बहाने गरीबों को सताने लगे हैं। अब ये गरीब परिवार इनकी शिकायत देने के लिए विभाग अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन छुट्टियां और चुनाव में ड्यूटी होने से शिकायत तक देने में असमर्थ हैं। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही ऐसे डिपो होल्डरों पर कार्रवाई करेंगे। जो भी गरीबों का राशन नहीं देगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डिपो होल्डरों के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार का डबल राशन दिया जाता है। इसके लिए पहले एक बार ही अंगूठा लगाना पड़ता था। अब दो बार अलग-अलग राशन के लिए अंगूठा लगाना पड़ता है। ऐसे में राशन कार्ड धारक अनभिज्ञ हैं, जिसका फायदा डिपो होल्डर उठाते हैं। वे अंगूठा तो दो बार लगवाते हैं, लेकिन राशन एक बार ही थमा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिलता तो वे बार-बार डिपो होल्डरों के चक्कर काटते हैं। इस पर डिपो होल्डर कभी मशीन न चलने और कभी पीओएस मशीन खराब होने का बहाना बनाते रहते हैं। चेकिंग पर पता चलता है कि राशन कार्ड धारक ने दो बार अंगूठे लगाए हैं। जबकि उसे राशन एक बार का ही मिला होता है।

जिले में 553 डिपो होल्डरों के माध्यम से 1.53 लाख परिवारों को राशन बांटा जा रहा है। दिवाली पर भी काफी लोगों को राशन नहीं मिल पाया। इसका कारण पीओएस में दोनों अंगूठे लगाने का नया अपडेट बताया गया। डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान कन्हैया कुमार का कहना है कि अब उन्होंने इस नए ऑप्शन को अपडेट कर दिया है। इसके बाद सभी लाभार्थियों को राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed