{"_id":"68d6f51c151a9cad710cf703","slug":"the-ramayana-describes-the-childhood-pranks-of-lord-rama-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144518-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रामकथा में श्रीराम की बाल लीलाओं का किया वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रामकथा में श्रीराम की बाल लीलाओं का किया वर्णन
Sat, 27 Sep 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। रामलीला ग्राउंड में हो रही रामकथा में आचार्य लखन शांडिल्य ने श्रीराम की बाल लीलाओं से जुड़े प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर समाजसेवी नरेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर आचार्य लखन शांडिल्य ने बताया कि महाराज दशरथ व माता कौशल्या के आंगन में जब बालक राम ने लीलाएं शुरू की तो संपूर्ण नगर आनंदमय हो उठा। बचपन से ही श्रीराम मर्यादा और अनुशासन के प्रतीक रहे। उनकी बाल लीलाएं केवल खेल-कूद न होकर धर्म और संस्कार का संदेश देती थीं। श्रीराम करुणा, दया और शील की प्रतिमूर्ति थे। पशु-पक्षियों के साथ उनकी लीलाएं भी जीवों के प्रति करुणा का संदेश देती थी। उन्होंने कहा कि संस्कारवान बालक ही समाज का आदर्श और राष्ट्र का गौरव बनता है। कथा स्थल पर मनभावन झांकी निकाली गई। इस मौके पर बलवंत मल्होत्रा, नितिन चोपड़ा, अर्पित मल्होत्रा, ललित मल्होत्रा, अनमोल चोपड़ा, ललित गुप्ता, महेश गुप्ता, विक्रम नरवाल, अनिल अरोड़ा व दीपक मल्होत्रा मौजूद रहे।