फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The prize crook who killed the businessman prince was sent to jail

व्यापारी राजकुमार की हत्या करने वाले इनामी बदमाश को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
The prize crook who killed the businessman prince was sent to jail
समालखा/ पानीपत। समालखा निवासी घी व तेल व्यापारी राजकुमार की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी गांव आट्टा निवासी दीपक उर्फ कुकू को रिमांड अवधी पूरी होने पर सीआईए-1 पुलिस की टीम ने आरोपी दीपक को न्यायालय में पेश किया और उसे जेल भेज दिया। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी दीपक के कब्जे से वारदात में प्रयोग की अवैध एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, एक रौंद, लूटी गई राशि में से बची 10 हजार की नकदी और मृतक राजकुमार का पेन कार्ड बरामद हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि समालखा में मातापुली रोड पर घी व तेल व्यापारी राजकुमार की लूटपाट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में सीआईए-1 ने समालखा निवासी अंशुल, वंश और प्रशांत को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ था कि उपरोक्त वारदात में मुख्य आरोपी गांव आट्टा निवासी दीपक उर्फ कुकू भी शामिल था। इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित कराया। गत दिनों पहले आरोपी को मुठभेड़ के दौरान हथवाला रोड से काबू किया। आरोपी सोनीपत, रोहतक और जींद की वारदातों में भी वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed